{"_id":"59f37bd54f1c1b70548b998a","slug":"121509129173-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। ग्राम सिजवाहा में गुरुवार को संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना श्रीनगर के ग्राम सिजवाहा निवासी वीरचंद गुप्ता और थाना महोबकंठ के कनकुआ गांव निवासी प्रियंका (26) की शादी 2013 में हुई थी। इनकी दो बेटियां हैं।
बड़ी बेटी ढाई साल की और दूसरी सालभर की है। गुरुवार को करंट लगने से झुलसने पर प्रियंका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे प्रियंका के भाई प्रिंस व अन्य परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रियंका के ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
दहेज नहीं मिलने पर करंट लगाकर मार डाला। यह भी बताया कि दहेज के लिए सालभर पहले उसे घर से निकाल दिया था। स्थानीय लोगों ने पंचायत कराकर मामला खत्म कराया था। इसके बाद भी वे आए दिन मारपीट करते थे।
दूसरी तरफ थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिल गई है मामले की जांच की जा रही है।
संदिग्धावस्था में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
एक साल पहले दहेज उत्पीड़न में लग चुकी है पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा (ब्यूरो)। जनपद अलीगढ़ के ग्राम कनैरा निवासी जसवंत सिंह (70) अपनी रिश्तेदारी में महोबा आया था। अचानक सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
वृद्ध की संदिग्ध मौत