फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   उड़नदस्ता टीम ने बोलेरो गाड़ी से 2.21 लाख की नकदी पकड़ी

उड़नदस्ता टीम ने बोलेरो गाड़ी से 2.21 लाख की नकदी पकड़ी

Fri, 12 Apr 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
उड़नदस्ता टीम ने बोलेरो गाड़ी से 2.21 लाख की नकदी पकड़ी

विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाइवे में कस्बा श्रीनगर के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने बोलेरो गाड़ी से 2.21 लाख रुपये की नगदी बरामद की। जांच के दौरान बोलेरो सवार कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर टीम ने नगदी जब्त कर ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव के निर्देशन में उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व सब इंस्पेक्टर राधेबाबू ने टीम के साथ श्रीनगर के समीप चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार की दोपहर महोबा की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी को रोककर टीम ने जांच की। जांच दौरान बोलेरो सवार अनिल कुमार पुत्र रामदयाल निवासी श्रीनगर के पास से 2.21 लाख की नगदी बरामद की गई। पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह अपनी जमीन की उपज मंडी में बेंचकर श्रीनगर जा रहा था लेकिन वह फसल बेंचने का कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिससे नकदी सीज कर कोषागार में जमा करा दी गई।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि पकड़ी गई धनराशि को सत्यापन कराने के लिए पीड़ित को एक सप्ताह का मौका दिया जाता है, वो अपने बैंक के ट्रांजक्शन पेपर, लेखा जोखा टीम के सामने प्रस्तुत कर पकड़ी गई राशि कोषागार से रिलीज करा सकता है। विवाह शादी की खरीद के लिए आने जाने वाले लोगों को भी चुनाव दौरान पैसा बैंक से निकालने का हिसाब देना होगा ताकि चुनाव में धन के दुरुपयोग पर लगाम लगाई जा सके। जिले में अभी तक चुनाव में कोई धन के दुरुपयोग का मामला प्रकाश में नहीं आया है। फिर भी हर संभावित पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो गाड़ी से 2.21 लाख की नकदी पकड़ी
- कागजात न दिखा पाने पर टीम ने जब्त की नगदी
- लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही वाहनों की सघन चेकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed