{"_id":"5c83f04fbdec22144c191b92","slug":"11552150607-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से चोरों ने 40 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से चोरों ने 40 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हडौरामाफ में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 40 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय पूरा परिवार घर में सोता रहा। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम कुम्हडौरामाफ निवासी प्रकाश अहिरवार पुत्र भागीरथ शाम को खाना खाने के बाद परिवार सहित घर के एक कमरे में सो गया। रात के समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखी 40 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे और सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी गांव में चोर बल्देव प्रसाद प्रजापति के मकान से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनाओं की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
चोरों ने 40 हजार की नगदी व जेवरात पार किए