फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 03 Feb 2019 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन


महोबा। शहर के मोहल्ला राठचुंगी के समीप एक युवक का नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। सिर व गले में चोटों के निशान होने के चलते परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला सराफीपुरा निवासी शनि (27) पुत्र अशोक अहिरवार लोडर का चालक था। शनिवार की रात वह काम से गया था। रविवार करी सुबह शनि का शव राठचुंगी के समीप नाले में पड़ा मिला। जिससे लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर जीतेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता अशोक अहिरवार ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नही था। पुत्र के सिर और गले में चोटों के निशान है। उसने मारपीट करने के बाद शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed