{"_id":"5c251807bdec2256ef10cd83","slug":"11545934855-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखारी (महोबा)। कस्बे में एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
कस्बे के मोहल्ला रायनपुर निवासी मुन्नालाल विश्वकर्मा (60) पुत्र कामता विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय भटेवर कला में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। 24 दिसंबर को शिक्षक मुन्नालाल विद्यालय से आने के बाद शाम पांच बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। रात तक घर न लौटने तक परिजनों ने तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर अगले दिन सुबह 25 दिसंबर को परिजनों ने कोतवाली चरखारी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुरुवार कस्बे के जय सागर तालाब में एक शव तैरता मिलने की सूचना कस्बेवासियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वालों को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुन्नालाल विश्वकर्मा के रूप में उसकी शिनाख्त की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।