फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर 12 ट्रक चालकों के खिलाफ लिखाया मुकदमा

अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर 12 ट्रक चालकों के खिलाफ लिखाया मुकदमा

Mon, 03 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर 12 ट्रक चालकों के खिलाफ लिखाया मुकदमा

विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के बालू के डंपों का संचालन शुरू होने की शिकायतों पर रविवार की रात को सीओ वंशनारायण, नायब तहसीलदार लखनलाल राजपूत और खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने स्योड़ी, बुड़ेरा, नकरा सहित कई डंपों में दबिश दी, जिससे डंपों में भगदड़ मच गई। पोकलैंड मशीन संचालक मशीनें लेकर इधर-उधर भाग गए। बाद में अधिकारियों की टीम ने बुुड़ेरा मार्ग पर 12 ट्रक चालकों के खिलाफ थाना महोबकंठ में मुकदमा दर्ज कराया जबकि 50 ट्रकों का ई-चालान किया।

गौरतलब है कि पनवाड़ी क्षेत्र में जगह-जगह बिना लाइसेंस के चल रहे बालू के डंपों की शिकायत मिलने पर अधिकारियों की टीम ने रात में दबिश दी लेकिन पोकलैंड मशीन संचालक मशीनें लेकर भाग खड़े हुए। इसके बाद अधिकारियों ने बुुडेरा रोड पर चोरी से बालू ले जाने व ओवरलोड वाहनों से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और खनिज अधिनियम के तहत ट्रक चालक रामकरन पुत्र लाल दीवान ग्राम बरभोली खन्ना, अवधेश कुमार जखेला कुरारा हमीरपुर, शरीफ, राजकुमार घाटमपुर कानपुर, नजीम घाटमपुर, स्वामी कानपुर, बृजेश दिबियापुर औरेया, प्रमोद, गुलफाम कालपी जालौन, उपेंद्र इलाहाबाद, चुन्नूलाल ललपुरा व एक अज्ञात वाहन ट्रक चालक सहित 12 ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से बिना लाइसेंस के डंप संचालन कर रहे लोगों में खलबली मच गई है। इसके अलावा 50 ट्रकों पर ई-चालान कर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

12 ट्रक चालकों के खिलाफ रिपोर्ट
-छापामार कार्रवाई से डंप संचालकों में मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed