फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दो मकानों से नगदी, जेवरात व लाईसेंसी बंदूक चोरी

दो मकानों से नगदी, जेवरात व लाईसेंसी बंदूक चोरी

Sat, 25 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
दो मकानों से नगदी, जेवरात व लाईसेंसी बंदूक चोरी
कुलपहाड़ महोबा। कस्बा कुलपहाड़ में शुक्रवार की रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी समेत दो मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल चोरी कर लिया। रिटायर्ड फौजी के मकान से चोर चांदी के जेवरात, दोनाली लाइसेंसी बंदूक व 14 कारतूस चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थलों का मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के तहसील भवन के पीछे रहने वाले रिटायर्ड फौजी रघुवीर उर्फ कल्लू शुक्रवार की रात परिवार सहित सो रहा था। तभी चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 300 ग्राम चांदी, लाइसेंसी दोनाली बंदूक व 14 कारतूस चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के चरण सिंह यादव के मकान को निशाना बनाया। चोर यहां से दस हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने आस पास के अन्य मकानों में चोरी का प्रयास किया लेकिन परिजनों के जाग जाने और शोर मचाने पर चोर भाग गए। घटना को अंजाम देने से पूर्व चोरों ने आस पास के मकानों की बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी समेत दो मकानों से लाखों की चोरी होने से लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है। जिस इलाके में चोरी हुई, वहां एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी का निवास है। एक वर्ष के अंदर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी। जिससे लोगों में आक्रोश है। घटना की सचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि जांच कराकर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मकानों से नगदी, जेवरात व लाइसेंसी बंदूक चोरी
-आसपास के मकानों की चोरों ने बाहर से लगा दी कुंडी
-सूचना पर पुलिस ने घटनास्थलों का किया मुआयना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed