{"_id":"5b2bdaf74f1c1bb0318b80be","slug":"111529600759-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत नाजुक
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराकला में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग ने ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दबंग के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
ग्राम रैपुराकला निवासी मइयादीन का गांव के ही दीपू पुत्र सुंदर से पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह मइयादीन अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी शराब के नशे में दीपू पहुंच गया। वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर किए गए दो प्रहारों से मइयादीन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मइयादीन के पुत्र कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने दीपू पुत्र सुंदर के खिलाफ धारा 307, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रंजिश में कुल्हाड़ी से किया हमला
- घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- घायल के पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो