फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अपराध और अपराधियों पर चौकस निगाह रखे पुलिस- एसपी

अपराध और अपराधियों पर चौकस निगाह रखे पुलिस- एसपी

Wed, 06 Jun 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अपराध और अपराधियों पर चौकस निगाह रखे पुलिस- एसपी

विज्ञापन
खरेला महोबा। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने मुकद्दस रमजान पर शांति कायम रखने के लिए पीएसी बल और पुलिस के साथ कस्बे में रूट मार्च किया। थाने के निरीक्षण दौरान साफ सफाई ठीक न होने पर उन्होंने स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। अपराध और अपराधियों पर पैनी निगाह रखते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के आदेश दिए।
थाना खरेला कस्बा में पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों पर रूट मार्च कर शांति का वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। रूट मार्च के बाद एसपी ने थाने का गहन निरीक्षण किया। कार्यालय में पहुंचकर त्योहार, अपराध और संपत्ति रजिस्टर के साथ साथ लंबित विवेचनाओं व वांछितों की जानकारी ली। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर चौकस रहने का निर्देश दिया। कहा कि वांछितों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और लंबित विवेचनाओं को समय पर निस्तारित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने और पीड़ितों को समय पर न्याय देने पर बल दिया। उसके बाद थानाध्यक्ष रजा बाबर जैदी के साथ नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता के आवास पर मौजूद अन्य व्यापारियों से मुलाकात कर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारकों की जानकारी ली। त्यौहार के दौरान कस्बे में किसी भी समस्या पर सद्भावना के साथ मामलों का निस्तारण करने की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सिंह, ईओ राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों पर चौकस निगाह रखे पुलिस- एसपी
-रूटमार्च के बाद किया थाना निरीक्षण और की व्यापारियों से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed