फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Injured in road accident

सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत

Thu, 01 Mar 2018 08:27 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 01 Mar 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

 अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में समाजसेवी समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही सड़क दुर्घटना में एक पखवारे पहले घायल हुए अधेड़ की मेडिकल कालेज झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।

थाना पनवाड़ी के ग्राम महुआ निवासी मदनपाल (50) पुत्र रामेश्वर एक पखवारे पहले खेतों से पैदल घर लौट रहा था तभी रास्ते में पीछे से बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे मदनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए थे जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया था। बुधवार रात झांसी में मदनपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बजरंग चौक निवासी समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी अपने रिश्तेदार के साथ चरखारी से महोबा आ रहे थे। तभी बल्देव नगर के समीप सड़क पर एकाएक आए मवेशी को बचाने में बाइक फिसल गई। जिससे समाजसेवी घायल हो गए। उन्हें  जिला अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल कर्मियों ने इलाज में लापरवाही बरती। समाजसेवी के उपचार में मनमानी किए जाने से मौजूद लोगों में आक्रोश दिखा और मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा चरखारी निवासी गोपीनाथ साइकिल से घर वापस लौट रहा था तभी ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। गोपीनाथ को सीएचसी चरखारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसी तरह गोकुल (32 )निवासी सिजहरी, भूमि पत्नी पवन शर्मा निवासी भटीपुरा व बीजानगर निवासी रामहेत अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे जिससे उनके सिर पर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed