{"_id":"5a79f3e64f1c1ba1268b8d5b","slug":"0-dj-vehicle-rammed-into-truck-injured-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे वाहन में चढ़ा ट्रक, एक मरा तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे वाहन में चढ़ा ट्रक, एक मरा तीन घायल
mahoba
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कानपुर सागर हाईवे में सड़क किनारे खड़े डीजे के वाहन में ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में डीजे वाहन के सामने खड़ा बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं डीजे वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। घटना से गुस्साएं मृतक के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने घटना स्थल के पास हाईवे में जाम लगा दिया। जिससे एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए। ढाई घंटे बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृदुल चौधरी, सीओ सदर जितेंद्र दुबे और नगर पालिका अध्यक्ष सौरभ तिवारी के आश्वासन के बाद जाम खुला।
शहर के मोहल्ला बंधान वार्ड निवासी कंजन अतरौलिया सोमवार की रात को शालीमार पैलेस में एक शादी समारोह में डीजे बजाने के बाद हाईवे में सड़क किनारे डीजे के आगे बाइक में बैठा था। उसी दौरान छतरपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक डीजे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कंजन अतरौलिया भी बाइक के साथ पेड़ और डीजे के बीच दब जाने से उसकी मौत हो गई। डीजे में सवार अशोक कुमार, मुन्ना सहित तीन लोग घायल हो गए। मुन्ना और अशोक कुमार को जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
इधर घटना से गुस्साएं मृतक के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने मंगलवार की सुबह हाइवे जाम कर दिया। जिससे महोबा से छतरपुर, नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़, सागर, झांसी आने जाने वाले एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए। करीब एक किमी दूर तक ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
जाम की खबर मिलते ही एसएसआई केपी सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण ट्रक चालक को पकड़े जाने की मांग की। इधर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृदुल चौधरी और सीओ सदर ने जल्द ही ट्रक चालक को पकड़े जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।