{"_id":"614a18918ebc3e327f5ec8e9","slug":"crime-stole-mahoba-mahoba-news-knp6535932131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर 30 पेटी शराब चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़कर 30 पेटी शराब चोरी
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में सोमवार की रात देसी शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 30 पेटी शराब पार कर दी। ठेकेदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
सिजहरी गांव में सामुदायिक मिलन केंद्र के पास देसी शराब की दुकान है। यह दुकान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार के नाम है। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी 30 पेटी शराब चोरी कर ली।
मंगलवार की सुबह सेल्समैन दुकान पहुंचा तो ताला टूटा देख ठेकेदार को सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना श्रीनगर में तहरीर दी है। जिसमें 60 हजार रुपये कीमत की शराब चोरी होने की बात कही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)