{"_id":"612394028ebc3e799f4ad49c","slug":"crime-stole-mahoba-mahoba-news-knp6476854129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन के आवास से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन के आवास से हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मोहल्ला छजमनपुरा में रविवार की रात चोरों ने नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के आवास का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला माथुरनपुरा निवासी पूर्व चेयरमैन भरोसीलाल अनुरागी के दूसरे मकान छजनपुरा में है। रविवार की रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 20 हजार रुपये, कपड़े, बिजली बिल, मकानों व खेतों की रजिस्ट्री, दो बैंक की पासबुक व खाद्यान्न चोरी कर ले गए।
सोमवार की सुबह जब गृहस्वामी का पुत्र दूसरे मकान में पहुंचा तो सामान बिखरा व माल गायब मिला। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।