फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike collided with electric pole in Mahoba, death of engineering student

Mahoba: बिजली खंभे से टकराई बाइक, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहा था युवक

Thu, 19 Jan 2023 07:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 07:13 PM IST
सार

चरखारी-गोरखा मार्ग में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। छात्र दोस्त की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन
Bike collided with electric pole in Mahoba, death of engineering student
सौरभ नायक की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA

विस्तार

महोबा जिले में चरखारी-गोरखा मार्ग में तेज रफ्तार बाइक के बिजली के खंभे से टकराने से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन

कस्बा चरखारी के छोटा रमना निवासी श्रीचंद्र नायक का पुत्र सौरभ नायक (25) भोपाल से सिविल इंजीनियरिंग कर रहा था। कुछ पहले वह घर आया था। मंगलवार की रात सौरभ अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से गोरखा गांव जा रहा था। तभी अस्थौन के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के भाई-बहन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed