फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

Mahoba News: शादी पर अड़ी युवती का प्रेमी के घर हंगामा, फिर हुआ ये सब

Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा जिले में थाना पनवाड़ी के एक गांव में शादी ती मांग को लेकर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। छह घंटे तक थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में युवती की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती का पड़ोस के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बातचीत के बाद एक साल से दोनों में मिलना जुलना बढ़ गया। इस दौरान युवक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले जब युवती ने शादी की बात की तो युवक व उसके परिजनों ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की रात युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और दरवाजे पर बैठकर शादी की जिद पर अड़ गई। इस दौरान लोग जमा हो गए। थाना पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। तब पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शुक्रवार को छह घंटे तक दोनों पक्षों में बातचीत हुई लेकिन दोनों पक्षों के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री की तीन जगह शादी तय की लेकिन आरोपी ने वहां पहुंच रिश्तेदारों को भड़काया और शादी तुड़वा दी। शाम तक कोई नतीजा न निकलने पर पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को शिकायती पत्र सौंपा है। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि दोनों बालिग हैं और शादी करने को तैयार हो गए हैं। लिखापढ़ी कराई गई है। परिजन शादी को लेकर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed