{"_id":"62cc6d0eb274e42b304ac022","slug":"crime-mahoba-news-knp7070522108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः मरीज से पांच हजार वसूलने में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः मरीज से पांच हजार वसूलने में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को खून चढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपये वसूलने और खून के स्थान पर ग्लूकोज चढ़ाने में महिला कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में वसूली का आरोप सही पाया गया था।
थाना श्रीनगर के भंडरा गांव निवासी जुगल किशोर बीमार था। 23 मई को उसकी मां राम कुमारी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। खून चढ़ाने के नाम पर वार्ड आया राज कुमारी ने पांच हजार रुपये की मांग की थी। राम कुमारी ने जेवर बेचकर रुपयों की व्यवस्था कर पांच हजार रुपये दिए थे। इसके बाद भी वार्ड आया ने खून के स्थान पर ग्लूकोज में इंजेक्शन डालकर चढ़ाया था। खुलासे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपर निदेशक स्वास्थ्य जांच के आदेश दिए थे। वार्ड आया की सेवा समाप्त की गई थी।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि जुगल किशोर की मां से खून चढ़ाने के लिए वार्ड आया राज कुमारी ने पांच हजार रुपये लिए थे। जांच के दौरान वह भ्रष्टाचार में लिप्त पाई गई। शहर कोतवाली में राज कुमारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि विवेचना कराई जा रही है।