{"_id":"629e492f3a3e3c0aa50d6618","slug":"crime-mahoba-news-knp700982673","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक और क्लीनर से एक लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक और क्लीनर से एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल हरीराम।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। डंपर मालिक से नकदी लेकर माल लोड कराने क्रशर प्लांट जा रहे बाइक सवार चालक व क्लीनर से सशस्त्र बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर सिर व हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश बाइक व तमंचा मौके पर छोड़कर भाग गए। घायलों को सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हमीरपुर के इमिलिया गांव निवासी हरीराम (28) डंपर चालक है। सोमवार की देर शाम वह गिट्टी लोड कराने के लिए डंपर क्रशर प्लांट में खड़ाकर रुपये लेने के लिए बाइक से डंपर मालिक विशाल नगर निवासी अशोक वर्मा के घर आया था। साथ में क्लीनर नरेश (25) था। मालिक से एक लाख रुपये लेकर दोनों बाइक से क्रशर प्लांट जा रहे थे। एक किमी आगे निकलने पर सड़क किनारे खड़े बदमाशों ने बाइक सवारों को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विरोध करने पर एक बदमाश ने हरीराम के सिर व नरेश के हाथ में चाकू मार दी। इसके बाद नकदी से भरा बैग लूट लिया। क्लीनर नरेश ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। तब अन्य बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। डर के चलते नरेश ने बदमाश को छोड़ दिया। जल्दबाजी में भागने के चक्कर में बदमाश एक बाइक व तमंचा छोड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और घायलों को अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि मामला आपसी विवाद व मारपीट का है। घटना की जांच कराई जा रही है। मौके से एक बाइक व मोबाइल बरामद हुआ है।

नरेश।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन