फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

खाई में पलटा ट्रक, आग से क्लीनर की मौत

Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक सोनल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। दिदवारा क्रशर मंडी गिट्टी लेने जा रहा ट्रक शाहपहाड़ी गांव के समीप पेड़ से टकराकर गहरी खाई में पलट गया। टंकी फटने से ट्रक में आग लग गई। चालक ट्रक से कूद गया। क्लीनर के फंस जाने से आग से जलकर मौत हो गई। ट्रक के ट्राला में सो रहा क्लीनर का पिता घायल हो गया।
विज्ञापन

उन्नाव के थाना बीघापुर के अकवाबाद गांव निवासी संतबक्स सिंह का पुत्र सोनल सिंह उर्फ अंजीत (22) ट्रक का क्लीनर था। उसके पिता एक मिल में काम करते हैं। रविवार रात सोनल सिंह ट्रक में चालक संजय कुमार के साथ गिट्टी लेने मध्यप्रदेश के दिदवारा क्रशर प्लांट जा रहा था। ट्रक में सोनल सिंह का पिता भी सवार था। सोमवार की सुबह चार बजे ट्रक शाहपहाड़ी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गया। इस दौरान चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। ट्रक में आग लग गई। आग का गोला बने ट्रक को देखकर राहगीरों ने अग्निशमन को सूचना दी। दमकल जवानों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक के आगे के हिस्से में फंसे सोनल सिंह की जलकर मौत हो गई। ट्राला में पीछे सो रहा पिता घायल हो गया। मृतक की मां गायत्री देवी, तीन भाई आदित्य, अंशित व ऋषि का रोकर बुरा हाल रहा।

ेड़ से टकराकर खाई में गिरने के बाद आग का गोला बना ट्रक।

ेड़ से टकराकर खाई में गिरने के बाद आग का गोला बना ट्रक।- फोटो : MAHOBA

घटना की जानकारी देता मृतक का पिता संतबक्स सिंह।

घटना की जानकारी देता मृतक का पिता संतबक्स सिंह।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed