फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

आत्महत्या के लिए उकसाने में गिरफ्तार

Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बाकी दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने शोहदे की छेड़छाड़ और पुलिस के कार्रवाई न किए जाने से आहत थी। उसने 21 जनवरी को घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता का आरोप था कि एक माह से गांव का युवक बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी के परिजनों से उलहना देने पर पीड़ित परिवार को धमकाया था। पीड़ित परिवार के दो बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। युवती के आत्महत्या करने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी उदयभान, उसके भाई करन व पिता मिहीलाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पुलिस टीम ने रविवार को मुख्य आरोपी उदयभान को रिवई तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश कि
विज्ञापन

या गया। वहां से जेल भेज दिया गया। बकौल थानाध्यक्ष बाकी दो आरोपी करन व मिहीलाल की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed