{"_id":"619694ba02e57453817831e1","slug":"crime-mahoba-news-knp664773339","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे के पाठकपुरा में ग्राम प्रधान के पिता पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ग्राम पंचायत पनवाड़ी के प्रधान संजय द्विवेदी डीएम के निर्देश पर ग्राम सभा की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर वहां खाद के गड्ढे बनवा रहे थे। इसकी देखरेख ग्राम प्रधान के पिता रमेशचंद्र द्विवेदी कर रहे थे। कब्जा हटवाने की खुन्नस में दबंगों ने ग्राम प्रधान के पिता रमेशचंद्र पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली कुर्ते को छेद करती हुई निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए थे।
ग्राम प्रधान ने पनवाड़ी थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भानु यादव, उसके पुत्र पवन यादव और रामपाल यादव के खिलाफ जानलेवा हमला व गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।