{"_id":"614a22808ebc3e68a66db5d8","slug":"crime-mahoba-news-knp6536109147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव की नाबालिग किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले जाने और कस्बा राठ में रखकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दो थानों की सीमा विवाद में उलझा है। इसके चलते पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज न होने से परेशान पीड़ित ने आत्महत्या की धमकी दी है।
एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली कुलपहाड़ व एसपी सुधा सिंह को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सात सितंबर को वह घर में अकेली थी।
इसी दौरान जरिया थाना क्षेत्र के बोखर गांव निवासी युवक उसके घर आया और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर राठ ले गया। वहां तीन दिन तक एक मकान में रखा और तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह उरई अपनी रिश्तेदारी में पहुंची। बाद में रिश्तेदार उसे लेकर किशोरी के घर पहुंचे।
पीड़ित का आरोप है कि जरिया थाने में तहरीर देने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुलपहाड़ पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर होगी। उधर, कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना जरिया थाना क्षेत्र की है। रिपोर्ट संबंधित थाने में ही दर्ज होना चाहिए। पीड़िता को वहां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया था।