{"_id":"614a21568ebc3eb6d97d33b6","slug":"crime-mahoba-news-knp6536095121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के कुंड में मिला पुजारी के पुत्र का शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के कुंड में मिला पुजारी के पुत्र का शव, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के भंडरा गांव स्थित गौरी वन पहाड़ पर बने मंदिर के पुजारी के पुत्र का शव मंगलवार की सुबह मंदिर के पास कुंड में उतराता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भंडरा गांव के बाहर गौरी वन पहाड़ पर मंदिर बना है। मंदिर के पास नहाने के लिए कुंड स्थापित है। मंदिर में गांव के ही मुकुंदा यादव पूजा-अर्चना करते हैं। सोमवार की शाम पुजारी मुकुंदा यादव का पुत्र बृजेंद्र (35) मंदिर आया था।
भोजन करने के कुछ देर बाद वह एकाएक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह पुजारी कुंड में नहाने गए तो वहां उनके पुत्र का शव उतराता मिला। इसकी सूचना थाना श्रीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
उधर पिता ने बताया कि उसके पुत्र की तबीयत खराब चल रही थी। उसका इलाज छतरपुर में चल रहा था। घटना से मृतक की पत्नी कमलेश व उसके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है की मृतक के शरीर में कहीं चोटों के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।