फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

तमंचा लहराते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
कबरई (महोबा)। सड़क पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपी ने एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली मिस होने से युवक की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी अभिलाष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में आपराधिक प्रवृत्ति का शानू किराए का कमरा लेकर रहता है। आए दिन शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा और गाली गलौज करने से लोग परेशान हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे शानू उसके घर के दरवाजे आकर गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मिस हो जाने से उसकी जान बच गई। बाद में आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान किसी ने तमंचा लहराते युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की तलाश की। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि आरोपी शानू को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed