{"_id":"604e4b5e8ebc3e8d2d439215","slug":"crime-mahoba-news-knp6176407124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जेबकतरों पर दर्ज हुई रिपोर्ट, दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जेबकतरों पर दर्ज हुई रिपोर्ट, दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नवीन गल्ला मंडी में शनिवार की दोपहर व्यापारियों ने चार जेबकतरों को बाइक समेत पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते दो आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि दो से अभी पूछताछ कर रही है।
शनिवार को दोपहर नवीन गल्ला मंडी में चार युवक संदिग्ध हालात में घूम रहे थे। इस पर वहां के व्यापारियों ने संदेह के आधार पर चारों को बाइक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी अंकित धुरिया व रितिक लखेरा निवासी कांशीराम कालोनी बीजानगर को जेल भेजा गया है, जबकि दो अन्य से पूछताछ की जा रही है।
नवीन गल्ला मंडी में इन दिनों जेब काटने की घटनाएं बढ़ी हैं। शहर के करहराकला गांव निवासी व्यापारी टिंकू गुप्ता सप्ताह भर पहले नवीन गल्ला मंडी से ऑटो से घर लौट रहे थे। रास्ते में जेबकतरे ने जेब काटकर डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
इसी तरह 12 मार्च को नवीन गल्ला मंडी से अनाज बेचकर लौट रहे किसान अनिल द्विवेदी की जेब से जेबकतरों ने 47 हजार रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित अनिल द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। नवीन गल्ला मंडी के व्यापारियों व किसानों की जेबकटने की बढ़ रहीं घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।