{"_id":"604e4b688ebc3ec89440d5c2","slug":"crime-mahoba-news-knp617640137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में लहन व उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में लहन व उपकरण बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। होली व पंचायत चुनाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पनवाड़ी थाने की पुलिस ने स्योढ़ी गांव में पहाड़िया के पास छापा मारकर काफी समय से संचालित अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि सात लोग भाग गए। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, लहन व बनाने के उपकरण बरामद किए।
पनवाड़ी थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार की रात स्योढ़ी गांव में छापा मारा। अवैध रूप से शराब बनाते मिस्टर यादव व नृपत सिंह को गिरफ्तार किया। विक्रम यादव, सोनम यादव, आशीष यादव, गोली यादव, देवीदयाल साहू, बेटी रैक्वार व तुलसीराम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके पर शराब की भट्ठी धधकती मिली।
पुलिस ने 105 लीटर अवैध शराब, बनाने के उपकरण, पांच किलो यूरिया, एक किलो नौसादर व अन्य सामग्री बरामद की। दो क्विंटल लहन नष्ट कराया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पनवाड़ी, महोबकंठ के अलावा हमीरपुर जिले में शराब की आपूर्ति करते हैं। गौरतलब है कि स्योढ़ी गांव में अधिक शराब पीने से चार लोगों की मौत हो चुकी है।