{"_id":"603691dc8ebc3ee95b11fde1","slug":"crime-mahoba-news-knp6139353180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का कुएं से बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का कुएं से बरामद हुआ शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। खमा गांव में बुधवार की सुबह से लापता युवक का शव कुएं में मिला। गांव निवासी रामप्रताप कुशवाहा का पुत्र राघवेंद्र (22) बुधवार की सुबह घर से लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
तब पिता ने पुलिस को बेटे के लापता होने की सूचना दी। रात 8 बजे गांव से एक किमी दूर स्थित कुएं के बाहर चप्पल मिलने पर युवक के कुएं में होने की आशंका हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से भरे कुएं में जाल डाला तो युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी है।