फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

मानसिक बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। राम कथा मार्ग निवासी युवक मंगलवार को दोपहर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक बीमारी से परेशान था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राम कथा मार्ग निवासी दिलीप कुमार गुप्ता का पुत्र रामजी (20) मंगलवार की दोपहर घर पर था। पिता दुकान गए थे। इसी दौरान रामजी ने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो फंदे पर झूलता देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता दिलीप कुमार ने बताया कि रामजी मानसिंह रूप से कमजोर था। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। आराम न मिलने से वह परेशान रहता था। इसके चलते यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलाताल में नयापुरा निवासी केसी रैक्वार (35) ने मंगलवार की दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी पड़ोस में गई थी। घर वापस आने पर पति को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। पड़ोसी फंदे से उतारकर सीएचसी जैतपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed