फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

जालौन में हुई थी कबरई के हिस्ट्रीशीटर की मौत

Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। कबरई थाने का हिस्ट्रीशीटर बालादीन साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए औरैया और इटावा गया। वारदात कर पाने में असफल रहने पर बालादीन साथियों के साथ वापस महोबा लौट रहा था। उसी दौरान जालौन में उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। साथी पकड़े जाने के डर से बालादीन को अस्पताल नहीं ले गए थे। हिरासत में लिए बालादीन के साथियों से पूछताछ में पुलिस के सामने यह बात आई है। अभी आरोपियों से थाने में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

कबरई के मकरबई गांव निवासी बालादीन कबरई थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी व अन्य कई आपराधिक मामले कबरई व मध्य प्रदेश के थानों में दर्ज हैं। कबरई थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि छानबीन व हिस्ट्रीशीटर के साथियों से पूछताछ में सामने आया है कि बालादीन के साथ वह लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पहले इटावा और फिर मैनपुरी गए थे। जब कहीं चोरी नहीं कर पाए तो औरैया में सभी ने शराब पी और मुर्गा खाया। वहां से महोबा लौटते समय जालौन में बालादीन की हालत बिगड़ गई। वह लोग पकड़े जाने के डर से बालादीन को अस्पताल नहीं ले गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद वह लोग कार से शव लेकर कबरई आए थे।
विज्ञापन

बकौल थाना प्रभारी हिरासत में लिए शातिरों की बातों को तस्दीक किया जा रहा है। आरोपी शातिर चोर हैं। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम में बालादीन की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। जल्द ही विसरा का जांच के लिए लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed