{"_id":"602d553a8ebc3ee90413e04e","slug":"crime-mahoba-news-knp6124755129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के भाई के आवास से 35 हजार रुपये की नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के भाई के आवास से 35 हजार रुपये की नगदी चोरी
विज्ञापन
महोबा। पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू के भाई संदीप कुमार साहू के मोहल्ला गांधीनगर स्थित घर में मंगलवार की रात चोरी हो गई। चोर अलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नगद व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधीनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपरी मंजिल पर संदीप कुमार साहू का घर है। उनका चरखारी बाईपास मार्ग पर टीवीएस एजेंसी का शोरूम है। मंगलवार की रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखा 35 हजार रुपये नगद और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
बुधवार की सुबह संदीप साहू घर पहुंचे तो ताले टूटे व सामान बिखरा देख उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच की। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।