{"_id":"5dd190548ebc3e547a44a1dd","slug":"crime-mahoba-news-knp526457083","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के ग्राम लेवा में एक युवक ने घर के दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। हालांकि उसकी पुष्टि नही हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम लेवा निवासी रविशंकर (23) पुत्र नृपत शनिवार की रात घर पर था। परिजन अपने अपने कमरे में सो गए। रविवार की सुबह रविशंकर का शव मकान के बाहर लगे नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे पर झूलता पाया गया। मकान के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद होने पर परिजनों ने शोर शराबा मचाया। तब ग्रामीणों ने कुंड़ी खोली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें परिवार के सदस्यों से कोई दिक्कत न होने और स्वेछा से आत्महत्या करने की बात लिखी मिली।
मृतक के पिता ने बताया कि रविशंकर उसके साथ खेती किसानी के काम में हाथ बंटाता था। छह माह पहले उसकी शादी मीरा निवासी ग्राम पृथ्वीपुरा मध्यप्रदेश के साथ हुई थी। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना अजनर के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि उसकी पुष्टि नही हो सकी। जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।