{"_id":"5da4cf8d8ebc3e93da7891c2","slug":"crime-mahoba-news-knp5197350161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की रंगदारी न देने पर दबंगों ने घर के दरवाजे चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की रंगदारी न देने पर दबंगों ने घर के दरवाजे चलाईं गोलियां
विज्ञापन
दरवाजे के बाहर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ढलैतनपुरा में पांच लाख की रंगदारी की मांग पूरी न करने पर रविवार की रात आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने युवक के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके घर भी गोली चला दी। किसी के भी बाहर न निकलने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के मोहल्ला ढलैतनपुरा निवासी नवीन पुरवार पुत्र बालाजी पुरवार प्राइवेट फाइनेंस का व्यापार करता है। दो दिन पहले दबंगों ने उससे पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी न देने पर रविवार की रात करीब 11 बजे आधा दर्जन से अधिक दबंग नवीन पुरवार के घर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। जब कोई भी सदस्य घर के बाहर नहीं निकला तो दबंगों ने मकान व दरवाजे में ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पड़ोस में रहने वाले अमन श्रीवास ने शोर-शराबा मचाया तो दबंगों ने उसके मकान में भी एक फायर कर दिया और धमकी देते हुए चले गए।
पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। गेट व दीवार में फायर के निशान मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रोशन, मोहम्मद लईक, एहसान, अफजल, इरशाद, मुजीब व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 286, 386, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।