फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

सराफ के घर से तिजोरी काटकर 50 लाख की चोरी

Sun, 13 Oct 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला बनियाटपुरा में बदमाशों ने सराफ के घर की तिजोरी काटकर एक किलो सोना और दस किलो चांदी पार कर दी। जिसकी सराफ को भनक तक नहीं लगी। रविवार की शाम को दुकान से घर पर कुछ सोना लेने सराफ पहुंचा तो तिजोरी से सोना और चांदी गायब देख उसके होश उड़ गए। सराफ ने थाना पनवाड़ी में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बनियाटपुरा निवासी आशाराम अग्रवाल की अमित ज्वैलर्स के नाम से बाजार में दुकान है। दुकान के ऊपर आशाराम का पूरा परिवार रहता है। शनिवार को तिजोरी में एक किलो सोना और दस किलो चांदी रखी थी। रविवार की शाम को ग्राहक को सोना देने के लिए गृहस्वामी घर से सोना लेने गया था। तिजोरी कटी मिली और सोना-चांदी गायब मिला। जिससे वह चीखने-चिल्लाने लगा। तभी परिवार के लोग पहुंच गए। गृहस्वामी ने करीब 50 लाख रुपये का सोना-चांदी गायब होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

गृहस्वामी व्यापारियों के साथ शाम को थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित सराफ ने अपने नौकरों पर ही शक जताया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी घनश्याम पांडेय का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घर पर तीन-तीन चैनल लगे होने के कारण किसी बाहरी का पहुंचना मुश्किल है। जल्द ही घटना पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed