{"_id":"5d45d0a28ebc3e6d02395a24","slug":"crime-mahoba-news-knp5055192189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
महोबा। शहर में संचालित चिटफंड कंपनी में दोगुनी रकम का लालच देकर पैसा जमा कराए जाने और समय सीमा पूरी होने के बाद पैसा वापस न किए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाह पहाड़ी निवासी वीरबल ने छह वर्ष पहले शहर में संचालित चिटफंड कंपनी में लाखों रुपये जमा किया था। कंपनी के अधिकारियों ने दोगुनी रकम का लालच देकर पैसा जमा कराया। 25 फरवरी को समय सीमा पूरी होने पर वीरबल ने कंपनी के कार्यालय पहुंच पैसे वापस मांगे। कंपनी के अधिकारियों ने कुछ दिन टहलाने के बाद पैसे देने से मना कर दिया, जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नही हुई। तब उसने न्यायालय का सहारा लिया।
न्यायालय के आदेश पर शनिवार को शहर कोतवाली में राजेश कुमार सिंह व उसकी पत्नी प्रियंका सिंह निवासी जानकीपुरम लखनऊ, आशीष कुमार निवासी आवास विकास कालोनी इलाहाबाद, दुर्गेश जायसवाल निवासी हजरतगंज लखनऊ, दीपक शुक्ला निवासी जानकीपुरम लखनऊ व विक्रांत निवासी लखनऊ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सदर जटाशंकर राव को सौंपी गई है।