{"_id":"6193ffcc7f6b9e37905588d7","slug":"crime-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp6643986164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब भट्ठी में छापा, छह हजार लीटर अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब भट्ठी में छापा, छह हजार लीटर अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बा बेलाताल के कबूतरा डेरा गोरा तालाब में छापा मारा। यहां प्लास्टिक ड्रमों में भरी छह हजार लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त चार महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। कबूतरा डेरे से बरामद 110 क्विंटल लहन को मौके पर नष्ट कराया गया। सभी महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय, सीओ तेजबहादुर सिंह, आबकारी निरीक्षक योगेश गुप्ता के साथ थाना कुलपहाड़, अजनर व जैतपुर पुलिस ने गोरा तालाब कबूतरा डेरा में छापा मारा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, उपकरण व अलग-अलग स्थानों से 110 क्विंटल लहन बरामद किया गया।
पुलिस ने शराब बनाने में लिप्त चार महिलाओं सपना, अनूपा, सेवंती व राखी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मेें चौकीदारों की भूमिका अहम रही। उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा।