{"_id":"6125317f8ebc3e678e1fcd2b","slug":"crime-mahoba-hatya-mahoba-news-knp648010922","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी लेते सीओ कुलपहाड़
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के बरा गांव में रिश्तेदारी में आए इंटरमीडिएट के छात्र का शव गांव के बाहर हैंडपंप के समीप गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने ममेरे भाई समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल, नमकीन व गिलास बरामद किए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी स्वामीदीन अहिरवार का पुत्र सुनील कुमार (21) सोमवार को अपनी मां प्रकाशरानी को मामा के यहां छोड़ने मझलवारा गांव गया था। वहां से सुनील अपने मामा के लड़के रमेश के साथ रिश्ते के जीजा के यहां बरा गांव आ गया था। रात में दोनों ने गांव के कुछ लोगों के साथ कारकदेव स्थान के समीप पार्टी मनाई। मंगलवार की सुबह सुनील का शव कारकदेव स्थान के समीप गड्ढे में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के गले में दो स्थानों पर गंभीर घाव के निशान मिले। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है। उसका पुत्र जेब में 50 हजार रुपये व मोबाइल था वह गायब है।
सूचना पर सीओ तेजबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर शराब की बोतलें, नमकीन, गिलास आदि बरामद होने पर पुलिस ने शराब के नशे में घटना होने की आशंका जताई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ममेरे भाई रमेश, नंदकिशोर, प्रमोद, लाखन व कल्लू के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। अपर एसपी आरके गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता था सुनील
कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी स्वामीदीन अहिरवार गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाता है। उसके पुत्र सुनील ने प्रयागराज में रहकर इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। एक सप्ताह पहले ही वह त्योहार पर घर आया था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का पुत्र था।

मृतक सुनील कुमार की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA