फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,mahoba,hamla

कुल्हाड़ी से माता-पिता व भाई पर जानलेवा हमला

Sun, 08 Aug 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
crime,mahoba,hamla
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के डिगरिया गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े पुत्र ने माता-पिता व भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद कुएं में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डिगरिया गांव निवासी रामेश्वर कुशवाहा (60) के चार पुत्र हैं। उसके नाम 12 बीघा भूमि हैं। रामेश्वर ने बताया कि बंटवारे के तहत चारों पुत्र को जमीन दे दी थी लेकिन बड़ा पुत्र सुखमन अक्सर जमीन की रजिस्ट्री कराने को कह रह था। उसने चार बीघा जमीन बेची थी और उसका पैसा तीनों छोटे पुत्रों को दे दिया। भाई लीला कुशवाहा ने बताया कि इसी बात से नाराज सुखमन ने रविवार की सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें पिता रामेश्वर, मां हत्तू व वह घायल हो गया। उसके व पिता के हाथ और मां के पेट में कुल्हाड़ी लगी है।
विज्ञापन

इसके बाद सुखमन समीप में स्थित कुएं में कूद गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना श्रीनगर को दी। पुलिस ने सुखमन को कुएं से बाहर निकाला और अपनी हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। रामेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुखमन के खिलाफ कुल्हाड़ी से हमला, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 08 एमएएचपी 02, 03, 04 परिचय-मारपीट में घायल पिता रामेश्वर , मां हत्तू कुशवाहा व भाई लीला कुशवाहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed