{"_id":"60e097bc8ebc3ecba16ef5ca","slug":"crime-accident-mahoba-news-mahoba-news-knp6379461148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत दस लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत दस लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद बांदा के पपरेंदा गांव निवासी सीताराम (35) अपनी पत्नी मंगू (30) के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में खन्ना गांव के समीप अन्ना मवेशी से बचने में बाइक फिसल गई। जिससे दोनों घायल हो गए। इसी तरह श्रीनगर निवासी भरत (19) अपने साथी कपिल (14) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी सूरा चौकी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सिजहरी निवासी रावरानी (65), चिचारा निवासी सकेंद्र (25), मवईखुर्द निवासी मोहनलाल (38), सालट निवासी पुष्पेंद्र (20), भटेवर निवासी गुड्डी (40) व बेलाताल निवासी जमुना प्रसाद (52) घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)