{"_id":"61647ddf8ebc3e05eb2a21be","slug":"crime-accident-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp6577427114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व आटो की भिड़ंत में वृद्घ की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व आटो की भिड़ंत में वृद्घ की मौत, दो घायल
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बाइक व आटो की आमने-सामने भिड़ंत में आटो सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अन्य सड़क दुुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
मोहल्ला सुभाषनगर निवासी महेशचंद्र (60) रविवार की शाम करीब चार बजे आटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। हाईवे में बीजानगर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार महेशचंद्र, रतौली निवासी प्रदीप (22) व कौशलपाल (25) घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, महेशचंद्र की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इसी तरह सुभाषनगर निवासी नवाब (35) किसी कार्य से बाजार जा रहा था। एकाएक आए अन्ना जानवर से बचने में बाइक फिसलने से घायल हो गया। चरखारी निवासी राकेश (40), नहदौरा निवासी वरदानी (28), सुगिरा निवासी उदय प्रताप (20) व भटीपुरा निवासी फातमा (48) भी सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।