{"_id":"61473df78ebc3e69907886ea","slug":"crime-accident-mahoba-mahoba-news-knp653061263","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, आठ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बरभौली ग्राम प्रधान की मां की मौत हो गई वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
बरभौली प्रधान अजय कुशवाहा की मां मुन्नी देवी (56) अपने छोटे पुत्र दुर्जन के साथ बाइक से इंडियन बैंक खन्ना पैसा निकालने आई थी। बाइक से लौटते समय खन्ना बस स्टैंड के समीप ब्रेकर में बाइक उछलने से महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन झांसी ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव निवासी पुष्पेंद्र अपनी कार से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में सूपा गांव के समीप कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आईं। इसी तरह हमीरपुर चुंगी निवासी प्रेमसिंह, मसूदपुरा पनवाड़ी निवासी सियाशरण, छिकहरा निवासी कालीचरण , सिजहरी निवासी लीलावती, भैंसावरी निवासी संतोष, बेलाताल निवासी वैभव व गांधीनगर निवासी रामश्री अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।