{"_id":"60d4b3f28ebc3e2a014aaa39","slug":"crime-accident-dead-mahoba-news-mahoba-news-knp636078986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पलटा ऑटो, वृद्ध की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे पलटा ऑटो, वृद्ध की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
मृतक वृद्घ खरु की फाइल फोटो
- फोटो : MAHOBA
महोबा। चरखारी-महोबा मार्ग पर करहराकला गांव के पास तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य सड़क हादसों में नौ लोग घायल हुए हैं।
झांसी जिले के मगरपुर गांव निवासी खरू (60) मुख्यालय में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार की शाम वह अपने पुत्र राजेंद्र (42), पुत्री शिवकली (30), नाती संदीप (12) के साथ ऑटो से शादी समारोह में शामिल होने कस्बा चरखारी जा रहे थे। करहराकला गांव के समीप ऑटो चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। खरू की मौत हो गई, जबकि राजेंद्र, शिवकली, संदीप, फूला और सुनिया का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी गांव निवासी कुलदीप (30) गुरुवार को किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने में बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह बरातपहाड़ी निवासी भगवत (65), छोटा रमना निवासी गजराज (55), चौसियापुरा निवासी हसीब (28), गुढ़ा मौदहा निवासी अंशुल (10), रैपुराकला निवासी प्रतिमा (12), रामनगर निवासी अबरार (20), करहराकला निवासी मूलचंद्र (50) व पचहरा निवासी नंदू (18) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।