{"_id":"574880a84f1c1ba22c692eb8","slug":"cow-fell-into-the-well-of-the-people-evacuated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरी गाय को लोगों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरी गाय को लोगों ने निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 27 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
सूखा कुअां देखता किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई(महोबा)। पानी की तलाश में शुक्रवार को सूखे कुएं में एक गाय गिर गई। आसपास के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ साहसी युवाओं ने कुएं में उतरकर गाय को रस्सियों से बांधकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे सही सलामत बाहर निकाला।
गाय को बाहर निकालते समय समीप में बने कलशहा बाबा मंदिर के जयकारे गूंजते रहे। गिरने से चुटहिल हुई गाय को पशु चिकित्सालय भेजा गया। सूखे के चलते बेजुवान पशु पक्षी पानी की तलाश में इधर उधर भटक रहे है। तालाब व पोखरे सूख जाने से पशु पानी के अभाव में मौत का शिकार बन रहे है।
शुक्रवार को एक गाय कलशहा बाबा मंदिर के समीप स्थापित कुएं के पास पानी की तलाश में पहुंची। इसी दौरान गाय 30 फीट गहरे कुएं में गिर गई। यह देख मंदिर के आसपास बैठे शिवपाल तिवारी, देवीचरन, रामकेश, देवीराम, विजय, कंधी आदि लोग दौड़ पड़े और घरों से रस्सियां लाकर गाय को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
रस्सी के सहारे चार साहसी युवा कुएं में उतरे और गाय को बांधने के बाद ऊपर आ गए। करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने रस्सियां खीचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सही सलामत बाहर निकाल लिया।