फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   court

पंचायत चुनाव में पाबंद किए गए एक हजार लोगों की हुई जमानत

Tue, 06 Apr 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
court
श्रीनगर (महोबा)। पंचायत चुनाव में उम्मीदवार एवं उनके समर्थकों के खिलाफ की गई शांतिभंग की कार्यवाही सरल तरीके से निपटाने के लिए उपजिलाधिकारी सदर सौरभ पांडेय ने मंगलवार को श्रीनगर थाना परिसर में अदालत लगाई। शाम पांच बजे तक लगभग एक हजार लोगों की जमानत की गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में शांति बनाए रखने के मकसद से उम्मीदवार एवं समर्थकों को मुचलके पर पाबंद किया गया था। श्रीनगर थाना क्षेत्र के लगभग 28 गांवों में पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों, उनके समर्थकों एवं चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले करीब 1400 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की थी। उनके खिलाफ पुलिस की ओर से 16 मुकदमे पंजीकृत कर सभी के खिलाफ नोटिस तामील कराए गए थे।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी को देखते हुए उपजिलाधिकारी सदर सौरभ पांडेय ने मंगलवार को श्रीनगर थाना परिसर में अदालत का आयोजन किया। इस दौरान थाना परिसर में भारी भीड़ जुटी रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों की पहले जमानत करने के लिए प्रयास करते नजर आए। शाम पांच बजे तक लगभग 1000 लोगों की जमानत की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सौरभ पांडेय ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सपा के जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार का प्रचार वाहन पकड़ा। वाहन को थाने में भेजकर सीज कराया। उपजिलाअधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी के वाहन में पोस्टर बैनर लगे हुए थे और बगैर अनुमति लिए ही चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसके चलते गाड़ी को पकड़ लिया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed