फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   court

कबरई ब्लॉक प्रमुख व उसके साथी कोर्ट में पेश किए गए

Mon, 22 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
court
महोबा। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने व गैंगस्टर के मामले में जेल में निरुद्ध कबरई ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल यादव और उसके गिरोह के छह साथियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोपहर बाद सभी आरोपियों को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। छत्रपाल और उसके भतीजे विक्रम को कड़ी सुरक्षा में हमीरपुर व झांसी जेल से लाया गया था।
विज्ञापन

समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने 13 फरवरी को घर में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मुकेश के बेटे राहुल ने कबरई ब्लॉक प्रमुख व प्रसपा के प्रदेश महासचिव छत्रपाल यादव व उसके भतीजे विक्रम समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके पहले मुकेश कुमार ने छत्रपाल और उसके गिरोह के चार अन्य लोगों के खिलाफ 60 लाख रुपये की वसूली व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में पुलिस ने पिछले दिनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि छत्रपाल यादव और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। सोमवार को सभी आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट व अधिवक्ता को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में कोर्ट में पेश किया गया।

इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में वापस जेल भेज दिया गया। वर्तमान में छत्रपाल यादव हमीरपुर और विक्रम झांसी जेल में बंद हैं। जबकि आरोपी अंकित सोनी, आनंद मोहन यादव, रवि सोनी, मनीष चौबे, अभय प्रताप सिंह महोबा उप कारागार में बंद हैं। इन सभी को कड़ी सुरक्षा में जेल से कोर्ट लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed