फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   court

दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को आठ साल की सजा

Thu, 18 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
court
महोबा। अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम) संतोष कुमार यादव ने चार साल पहले नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जाने के बाद शादी कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आठ साल की सजा और 13 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। वहीं, सहयोग करने के मामले में उसके बहनोई और चाचा को दो-दो साल की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को गांव तिसौनी निवासी आनंद राजपूत छह फरवरी 2017 को अगवा कर दिल्ली ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अभियुक्त के चाचा विनोद और बहनोई उपेंद्र ने नाबालिग लड़की के परिजनों को आनंद राजपूत के साथ शादी कराने के लिए दबाव बनाया। नाबालिग लड़की के परिजनों ने थाना खरेला में आनंद राजपूत, उपेंद्र और विनोद के खिलाफ सात मार्च 2017 को मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के बाद लड़की नाबालिग पाए जाने पर पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

गुरुवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार यादव ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आनंद राजपूत को दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने पर आठ साल की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। अगवा करने पर पांच साल की सजा और तीन हजार रुपये का जुर्माना किया। धारा 4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के आरोप में आठ वर्ष की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त के चाचा विनोद और बहनोई उपेंद्र द्वारा सहयोग करने के मामले में एक-एक साल की सजा और पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना किया। जुर्माना अदा न करने पर 15-15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मुकदमे की पैरवी सरकार पक्ष की ओर से पुष्पेंद्र मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed