फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   court,home,police,jail,girl

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 20 Sep 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
court,home,police,jail,girl
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर पीड़िता का महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी से 20 दिन पहले युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार परेशान करता रहा। दो दिन पहले आरोपी ने एक बार फिर किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। रविवार को प्रभारी कोतवाल आनंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने फरार चल रहे आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed