{"_id":"a8171d39de2dfb4d49509b65c33ea464","slug":"counting-will-be-blakwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकवार कराई जाएगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकवार कराई जाएगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेक्षक सुखलाल भारती ने मतगणना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए आरओ और एआरओ की बैठक ली। उधर, जिला प्रशासन ने मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ब्लाक स्तर पर 13 दिसंबर की सुबह सात बजे से मतगणना होगी। चारों ब्लाकों में अलग-अलग स्थानों पर मतगणना कर्मचारियों को लगाया गया है। साढ़े छह बजे एजेंटों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और इसके बाद मतगणना कराई जाएगी।
कबरई ब्लाक की मतगणना राजकीय पालीटेक्निक में होगी। जहां 94 ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए 62 टेबिल लगाई गई हैं। एक टेबिल पर चार मतगणना कर्मी और एक आरओ होंगे। चरखारी ब्लाक की 52 ग्राम पंचायतों के लिए राजकीय महाविद्यालय में 44 टेबिलों पर मतगणना होगी।
पनवाड़ी ब्लाक की 64 ग्राम पंचायत के लिए नेहरू इंटर कालेज में 48 टेबिल लगाई गई हैं। इसी तरह जैतपुर ब्लाक की 63 ग्राम पंचायतों के लिए राजकीय इंटर कालेज जैतपुर में 44 टेबिल लगाई गई हैं। शनिवार को डीएम वीरेश्वर सिंह, सीडीओ शिवनारायण ने चारों ब्लाकों के मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि मतगणना स्थलों पर जनरेटरों की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजयी जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव नतीजे आने के बाद कोई भी प्रत्याशी विजयी जुलूस नहीं निकालेगा। यदि विजयी जुलूस निकाले जाने की सूचना मिली तो प्रत्याशी और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विजयी जुलूस पर रोक लगा दी गई है।