फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Corruption doubled in double engine government: Akhilesh

जब बुंदेलखंड की जनता मतदान करेगी बाबा मुख्यमंत्री सुन्न हो जाएंगे- अखिलेश

Mon, 14 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corruption doubled in double engine government: Akhilesh
महोबा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा कि बुंदेलखंड की जनता अबकी बार इतिहास लिखेगी। महोबा को एक्सप्रेसवे से जोड़ेंगे। डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार हुआ है। जब बुंदेलखंड की जनता मतदान करेगी तो बाबा मुख्यमंत्री सुन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के डाक बंगला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने महोबा से मनोज तिवारी व चरखारी से रामजीवन दद्दा को जिताने की अपील की।
कहाकि इस सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। 28 बैंकों का 22 हजार करोड़ रुपया लेकर भाग गए। पहले भी भागने वाले गुजरात के थे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जनता ने सपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में मतदान किया। दूसरा चरण भी उनके हाथ से निकल गया है। गर्मी की बात करने वाले बाबा मुख्यमंत्री ठंडे पड़ गए। बुंदेलखंड में मिसाइल बनाने की बात की लेकिन कुछ नहीं बना। बाबा मुख्यमंत्री को रात भर नींद नहीं आ रही हैं। उनके चेहरे पर आजकल 12 बजे है। प्रदेश को झूठे लोगों से बचाना है। किसान और गाय सरकार को माफ नहीं करेंगे। इस सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। 28 बैंकों का 22 हजार करोड़ रुपया लेकर भाग गए। पहले भी भागने वाले गुजरात के थे।
विज्ञापन

---------------------------
सपा का वादा
सरकार बनने पर किसानों को दो बोरी डीएपी और पांच बोरी यूरिया खाद देंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। सिंचाई पूरी तरह फ्री होगी। फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। गरीबों के इलाज के लिए अच्छे हास्पिटल बनाएंगे। यूपी डायल 100 पुलिस सेवा को और मजबूत करेंगे। समाजवादी सरकार बनने पर हर जिले में सैनिक स्कूल बनाएंगे। बुंदेलखंड में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए कैनाल सिस्टम बनाकर मदद करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed