फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Coronation ended, Muslim family offered sacrifices in sacrifice

कोरोना के खात्मे को मुस्लिम परिवार ने डालीं यज्ञ में आहुतियां

Sun, 31 May 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Coronation ended, Muslim family offered sacrifices in sacrifice
कोरोना महामारी की शांति के लिए हवन करते अलाउद्दीन। - फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। विश्व में फैली कोरोना महामारी से निजात के लिए लोग विभिन्न प्रकार के उपाय कर रहे हैं। रविवार को कस्बा अजनर में गायत्री परिवार के एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने अपने-अपने घरों में हवन यज्ञ का आयोजन कर आहुतियां डालीं और कोरोना महामारी की शांति व खात्मे की प्रार्थना की। एक मुस्लिम परिवार ने भी घर में हवन-पूजन कर आपसी भाईचारा व सौहार्द की मिशाल पेश की।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की शांति के लिए अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री परिवार शाखा अजनर के सदस्यों ने अपने-अपने घरों में परिवार के सदस्यों के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिजनों ने आहुतियां डालीं और परिवार के सुख-समृद्धि व कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। अजनर निवासी अलाउद्दीन खान भी गायत्री परिवार से लंबे समय से जुड़ा हैं। रविवार को उसने घर में हवन-यज्ञ कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के सदस्य ओमप्रकाश सक्सेना, बृजगोपाल राजपूत, संतोष राजपूत, राजू रैकवार, बृजेश राजपूत, रमेश राजपूत, परशुराम यादव, नरेंद्र राजपूत, अलाउद्दीन खान ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध रहता है। लॉकडाउन होने के चलते सामूहिक हवन करने की बजाय अपने-अपने घरों में हवन यज्ञ करके ईश्वर से कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed