{"_id":"601442798ebc3e569126b952","slug":"corona-vaccine-mahoba-news-knp6087338108","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान में महोबा प्रदेश में दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण अभियान में महोबा प्रदेश में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
महोबा। देश का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में लगातार दूसरे दिन जिला अस्पताल व चार सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। चयनित 675 कर्मचारियों में से 670 का टीकाकरण हुआ। सभी कर्मचारियों को आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन कक्ष में रखा गया। कोई दिक्कत न होने पर स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लौट गए।
तीसरे चरण के वैक्सीनेशन को लेकर जिला अस्पताल, सीएचसी कबरई, चरखारी, पनवाड़ी व जैतपुर को केंद्र बनाया गया था। गुरुवार को अभियान के तहत 833 स्वास्थ्य कर्मियों में से 499 कर्मचारियों को टीका लगाया गया था। शुक्रवार को दूसरे दिन 675 कर्मियों में से 670 ने टीका लगवाया। जो लक्ष्य का करीब 99 प्रतिशत रहा। सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा रहे स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के तीसरे चरण में दूसरे दिन महोबा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार सीएचसी में तीसरे चरण के दूसरे दिन करीब 200 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। पहला टीका फॉर्मासिस्ट आलोक सिंह को लगाया गया। इसके बाद लैब टैक्नीशियन राकेश कुमार, वार्ड ब्वाय वंशीधर, नरेंद्र सिंह आदि को टीका लगा। आधा घंटे तक कर्मचारियों को रोका गया। कोई दिक्कत न होने पर सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। कबरई, चरखारी व जैतपुर में भी कोरोना के टीके लगाए गए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कोरोना टीकाकरण के लिए चयनित कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चरणों में लक्ष्य शत-प्रतिशत होना चाहिए।