फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona,mahoba news

लॉकडाउन के उल्लंघन में 18 वाहन सीज, 30 चालान

Fri, 27 Mar 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona,mahoba news
आल्हा चौक में वाहन चालकों को रोककर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर पूरे देश को लॉकडाउन किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन इसका कड़ाई से पालन करा रहा है। प्रत्येक चौराहे में पुलिस तैनात है। सड़क से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 18 वाहनों को सीज किया है जबकि 30 वाहनों के चालान किए गए। कुछ लोगों को पुलिस ने दोबारा घर से न निकलने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में शहर कोतवाली समेत सभी थानों में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है। वावजूद इसके कुछ लोग बिना काम के ही बेवजह सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। जिले की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 18 वाहनों को सीज कर दिया जबकि 30 वाहनों से 8,800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही तीन वाहनों ने न्यायालय चालान भी किए गए।
विज्ञापन

चौराहों पर तैनात पुलिस सड़कों पर इक्का-दुक्का निकलने वाले लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी जिले का भ्रमण कर लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही लोगों से आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने व साफ सफाई की सलाह दी गई, जिससे वायरस संक्रमण से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed